फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The school remained closed till 9.35 am, teachers and Shiksha Mitras were absent

Sonebhadra News: सुबह 9.35 बजे तक बंद रहा स्कूल, नदारद रहे शिक्षक और शिक्षा मित्र

Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The school remained closed till 9.35 am, teachers and Shiksha Mitras were absent
म्योरपुर में विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीईओ विश्वजीत कुमार ने विद्यार्थियों के शिक्षा का
म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थि रहे। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई की संस्तुति की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय फरिपान सुबह 9:35 बजे तक बंद पाया गया।
विज्ञापन

यहां सहायक अध्यापक विनोद कुमार और शिक्षा मित्र प्रज्ञा कुमारी एवं भगवान दास अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय भदहर में सहायक अध्यापक पंकज कुमार, शिक्षा मित्र कालिका प्रसाद और राजकुमारी गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवहार पूर्वी में शिक्षा मित्र अनमोल और दुर्गेश कुमार, कंपोजिट विद्यालय अहीरबुढ़वा में सहायक अध्यापक रामनारायण गौतम, प्राथमिक विद्यालय मनरूटोला सहायक अध्यापक जमादार बैस, प्राथमिक विद्यालय देवकुड में सहायक अध्यापक अरुण कुमार, कंपोजिट विद्यालय सागोबांध में सहायक अध्यापक राजेश कुमार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई लापरवाही न बरतें। साथ ही जो शिक्षक अपने कार्य में निष्ठा दिखा रहे हैं, उनकी सराहना भी की गई।

म्योरपुर में विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीईओ विश्वजीत कुमार ने विद्यार्थियों के शिक्षा का

म्योरपुर में विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीईओ विश्वजीत कुमार ने विद्यार्थियों के शिक्षा का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed