फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The road to UP and Jharkhand will be easy

Sonebhadra News: आसान होगी यूपी और झारखंड की राह

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
The road to UP and Jharkhand will be easy
शक्तिनगर। पड़ोसी राज्य मप्र की सबसे लंबी सुरंग का शनिवार केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकार्पण किया। इस दौरान मप्र के सीएम शिवराज भी मौजूद रहे। यह टनल 1007 करोड़ की लागत से झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है। इसके बनने से यूपी व झारखंड की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी जिले के रीवा छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बाइपास से मोहनिया टनल पहुंचे। इसके बाद गडकरी टनल के रीवा छोर पर गए। यहां उन्होंने 100 फीट का तिरंगा फहराया। मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है, जो छह लेन की है। सुरंग को अंदर आपस में सात स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे तो आसानी से लौट सकता है। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। टनल बनने से रीवा-सीधी के बीच सात किमी की दूरी घट गई है। आना-जाना आसान होने से 45 मिनट का वक्त बचेगा। टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल, अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवरत अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर सकेंगे। सुरंग की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है, वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से उत्तरप्रदेश को पानी जाता है। काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed