{"_id":"5ef0e3968ebc3e43001f5896","slug":"the-report-of-a-person-from-mumbai-came-positive-sonbhadra-news-vns5315637119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए व्यक्ति की रिपोर्ट आई पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए व्यक्ति की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। मुंबई से 18 जून को जिले के सुकृत क्षेत्र के भवानीपुर अपने गांव आए 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 33 हो गई है। हालांकि इनमें से 29 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को पाजिटिव मिले मरीज को मिलाकर एक्टिव केस चार हो गए हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति को भी मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।
सोमवार को कुल 151 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें एक पाजिटिव और 150 निगेटिव हैं। इस बीच गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों के सैंपल लेने काम भी जारी रहा। सोमवार को 98 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक कुल 3813 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3541की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3508 निगेटिव और 33 पाजिटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 29 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले व्यक्ति का सैंपल 18 जून को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसी दिन उसे होम क्वारंटीन किया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, भवानीपुर गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति के आसपास के इलाकों को सील करा दिया।