फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The railway crossing was closed for two hours for track repair

Sonebhadra News: ट्रैक मरम्मत के लिए दो घंटे बंद रही रेलवे क्राॅसिंग

Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The railway crossing was closed for two hours for track repair
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर स्थित क्राॅसिंग रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इस दौरान ट्रैक की मरम्मत (मेंटीनेंस) कराई गई। मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से होने लगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को ही मरम्मत कार्य पूरा करा दिया गया। इससे सोमवार को ट्रैक मरम्मत के लिए क्राॅसिंग नहीं बंद की जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ उत्तर मध्य रेलवे चुर्क की तरफ से सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास समपार संख्या 37/बी किमी केएम 168/23-25 पर ट्रैक की मरम्मत के लिए अनुमति ली गई थी। इसमें रविवार व सोमवार को रेलवे क्राॅसिंग बंद कर ट्रैक की मरम्मत कराई जानी था। हालांकि रविवार को ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ उत्तर मध्य रेलवे चुर्क पुष्पेंद्र राम ने बताया कि रविवार को दोपहर में डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक ट्रैक मरम्मत का काम चला है। काम पूरा कर लिया गया। इस दौरान क्राॅसिंग बंद रही। इससे पहले क्राॅसिंग खोलकर वाहनों को पार कराया जाता रहा। इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं हुई। हालांकि दो घंटे लगातार क्राॅसिंग बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि इस दौरान बाइक सवार सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बने फ्लाईओवर से आ जा रहे थे। ट्रैक मरम्मत के बाद दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। शाम चार बजे के बाद ट्रेनों का आवागमन भी सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed