फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The provident fund contributions of 300 employees have been outstanding for 16 months.

Sonebhadra News: 16 महीने से बकाया है 300 कर्मियों के पीएफ की धनराशि

Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The provident fund contributions of 300 employees have been outstanding for 16 months.
आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मियों के पीएफ (प्राविडेंट फंड) को लेकर ब़ड़ा खेल सामने आया है। नगर पालिका सोनभद्र में तैनात 300 से अधिक कर्मियों की लाखों की धनराशि कंपनी ने डकार ली है। नगर पालिका प्रबंधन की तरफ से पूरी धनराशि का भुगतान करने के बावजूद किसी कर्मी का 14 तो किसी का 16 माह से पीएफ की धनराशि बकाया है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद नपा प्रबंधन ने कंपनी के प्रबंधक को नोटिस कर जवाब मांगा है। सख्ती के बावजूद अभी तक महज एक माह की ही धनराशि पीएफ खाते में जमा की जा सकी है। स्वास्थ्य मद में जमा की जाने वाली धनराशि में भी गोलमाल बताया जा रहा है। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के जरिए सफाई और कार्यालयीय कामकाज के लिए लगभग 350 कर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से उन्हें तैनाती मिली है, उस कंपनी की तरफ से पिछले कई महीने से कर्मियों की पीएफ धनराशि ही उनके भविष्य निधि खाते में जमा नहीं की जा रही है। हेल्थ कार्ड की सुविधा भी कर्मियों को उपलब्ध नहीं हुई है। किसी की 14 तो किसी की 16 महीने से पीएफ की धनराशि बकाया होने के बाद भी कहीं नौकरी न चली जाए, इस डर से कर्मी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed