फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The promptness of the police saved the life of the young man

Sonebhadra News: पुलिस की तत्परता ने बचाई युवक की जान

Mon, 31 Jul 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The promptness of the police saved the life of the young man
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के रेणुसागर मोड़ के समीप एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता व सूझबूझ ने युवक को बचा लिया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से म्योरपुर के बराईडांड़ निवासी शिव कुमार गुप्ता यहां रेणुसागर मोड़ के पास चित्रांंशु गली में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। वह हाईवा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की शाम को पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर शिव ने घर में रखे सिंदूर को पानी के साथ पी लिया था और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर रेणुसागर चौकी प्रभारी शशिभूषण यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत प्रयास करने के बाद भी दरवाजा नहीं टूटा। छत की शीट को तोड़कर अंदर घुसा तो शिव कुमार गुप्ता (25) अचेत पड़ा था। उसके हाथ में जग और उसके शरीर पर सिंदूर बिखरा पड़ा था। तत्काल उसे उठाकर एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। शिव कुमार की हालत खतरे से बाहर है। शिव की पत्नी ने पुलिस को धन्यवाद किया। चौकी प्रभारी के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी की जांबाजी और सूझबूझ का नतीजा है कि शिव की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed