{"_id":"66df55b4a69a61f817087eb6","slug":"the-procession-took-place-amid-the-cheers-of-ganpati-bappa-morya-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117744-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह बने पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित कर भक्त पूजन-अर्चन में लगे हुए हैं। सुबह-शाम आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली, मेन चौक, पन्नूगंज रोड सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालु गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। भजन-कीर्तन का क्रम लगातार जारी है।
उधर, दुद्धी कस्बा में सोमवार की देर शाम श्री महाबीर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर सहित अन्य जगहों से श्रीगणेश जी की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी।
शोभायात्रा में युवा औ बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते रहे। शोभायात्रा नगर के टाउन क्लब मैदान, म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मंदिर, मेन चौक, अमवार मोड़ से होकर गुजरी।
विज्ञापन
नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा को रोक कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। भगवान गणेश की शोभायात्रा देखने को आसपास का भीड़ उमड़ पड़ा।