फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The power system rests on the jugaad with the help of bamboo ball

बांस बल्ली के सहारे जुगाड़ पर टिकी बिजली व्यवस्था

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The power system rests on the jugaad with the help of bamboo ball
शक्तिनगर। जुगाड़ पर टिकी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। गर्मी में वृद्धि के साथ उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। अव्यवस्था को लेकर लोग विद्युत विभाग के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लंबे वक्त से हिचकोले खा रही है, लेकिन सबसे खराब स्थिति इलाके के सबसे बड़े रहवासी व व्यवसायिक क्षेत्र आंबेडकर नगर व बस अड्डा बाजार की है। यहां बिजली आने जाने का सिलसिला दिन रात चलता रहता है। हाई वोल्टेज के कारण एक तरफ लोगों के घरेलू उपकरण जल रहे तो दूसरी तरफ लो बोल्टेज के कारण मुसीबत खड़ी हो रही है। कुछ दिन पहले आंबेडकर नगर निवासी कमलेश सिंह के दो कूलर जल गए। बिजली की आंख मिचौली से रहवासी हलाकान हो रहे हैं। दुश्वारियों का आलम यह है कि किसी मामूली फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई तो दुरूस्त करने में पूरा दिन व रात गुजर जाती है। इसके साथ लोगों को बेवजह बिजली की कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह बस स्टैंड क्षेत्र में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई तो लोग जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करने लगे लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके दो दिन पूर्व इसी बिजली समस्या पर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को ट्वीट किया था तब अफसर जागे थे। कोरोना का कहर व लॉकडाउन के बीच लगाए जा रहे कर्फ्यू से बिन बिजली घरों में रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों का हाल बेहाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed