फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The pickup was taken on hire, killed the driver by drinking beer on the way, threw the dead body in the Ganges

Sonebhadra: पिकअप चालक के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, रास्ते में बीयर पिलाकर किया ये काम, पुलिस हैरान!

Tue, 27 Jun 2023 04:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

बघुआरी गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा गांव के ही विजय शंकर विश्वकर्मा का पिकअप चलाता था। गत 15 जून को वह संदिग्ध हाल में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता न चलने पर अजीत के चाचा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना था कि 15 जून को अजीत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया।

विज्ञापन
The pickup was taken on hire, killed the driver by drinking beer on the way, threw the dead body in the Ganges
Sonebhadra: पिकअप चालक के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, रास्ते में बीयर पिलाकर किया ये काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र से 15 जून को पिकअप चालक के अपहरण के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अपहर्ताओं ने घटना के दिन ही चालक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चुनार के पास गंगा में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर एनडीआरएफ की मदद से गंगा नदी में शव की तलाश चल रही है। तीस घंटे बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया है। उधर, लापता चालक की हत्या की खबर मिलने के बाद परिजन मंगलवार को पुलिस ऑफिस पहुंच गए। एसपी कार्यालय के बाहर रोते-बिलखते परिजनों ने हंगामा मचाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau Accident: VDO की परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बघुआरी गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा गांव के ही विजय शंकर विश्वकर्मा का पिकअप चलाता था। गत 15 जून को वह संदिग्ध हाल में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता न चलने पर अजीत के चाचा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना था कि 15 जून को अजीत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। विजय शंकर से वार्ता का हवाला देते हुए उसे पिकअप लेकर धर्मशाला चौक आने के लिए कहा गया। वहां से पिकअप पर शादी में मिले उपहार लादकर मप्र के सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फोन के बाद अजीत पिकअप लेकर निकला, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। कई दिनों बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गत शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया था। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। जांच तेज हुई तो पिकअप चालक की अपहरण के बाद हत्या की बात सामने आई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि भाड़े पर पिकअप ले जाने वालों ने उसी दिन रास्ते में बीयर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चुनार के पास गंगा नदी में फेंक दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिकअप को लूटना चाहते थे। एक आरोपी का कुछ माह पहले अजीत से विवाद भी हुआ था। घटना के पीछे दोनों कारण रहे। एनडीआरएफ की मदद से शव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed