{"_id":"649abbd70f14a44b6a0bb7a5","slug":"mau-accident-car-collided-with-the-bike-of-two-youths-who-were-going-for-vdo-exam-one-dead-the-other-seriou-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: VDO की परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: VDO की परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 27 Jun 2023 04:12 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:12 PM IST
सार
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी रामअवतार चौहान 27 पुत्र सानू चौहान दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी योगेश प्रजापति 25 पुत्र श्यामू दोनों दोस्त थे।मंगलवार की भोर में वह दोनों एक ही बाइक से बीडीओ की परीक्षा देने के लिए गोरखपुर स्थित अपने सेंटर को निकले थे। जैसे ही वह गोरखपुर जनपद के गगहा बाजार के पास पहुंचे पिछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
VDO की परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक में कार ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में वीाडीओ की परीक्षा देने बाइक से निकले जिले के दो युवकों की बाइक में गोरखपुर के गगहा के पास बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां एक ने इलाज को ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया, वहीं दूसरे युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम पसर गया। परिजन शवों को लाने के लिए गोरखपुर निकल गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी रामअवतार चौहान (27) पुत्र सानू चौहान दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी योगेश प्रजापति (25) पुत्र श्यामू दोनों दोस्त थे। मंगलवार की भोर में दोनों एक ही बाइक से वीडीओ की परीक्षा देने के लिए गोरखपुर स्थित अपने सेंटर को निकले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले निकले गैंगस्टर, कई मोबाइल और सामान बरामद
विज्ञापन
जैसे ही वह गोरखपुर जनपद के गगहा बाजार के पास पहुंचे पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों जमीन पर गिर गए और कार योगेश और राम अवतार को रौंदते हुई चली गई। हादसे के बाद लोगों ने भाग रहे चालक को रोकने का प्रयास किया जिस पर कार चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल योगेश की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गई, वहीं पुलिस ने घायल राम अवतार चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस ने दोनों के परिवार के सदस्यों को दी। जिसके बाद कोहराम मच गया।
क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि था मृतक योगेश
मृतक योगेश की मां क्षेत्र पंचायत सदस्य है योगेश उनका प्रतिनिधि भी था। पिता पुश्तैनी मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते है। योगेश चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया है। वहीं राम अवतार चार भाईयों में तीसरे नंबर पर है। दोनों की दोस्ती का लोग मिसाल देते थे। घटना से दोनों के गांव में लोग इसको लेकर चर्चा करते दिखे।