फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The performance for compensation of damaged Graron

क्षतिग्रस्त घ्ारों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The performance for compensation of damaged Graron
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड एक में जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित दलित बस्ती में बारिश की वजह से कई लोगों का घर गिर गया। रहवासियों ने जल निकासी का प्रबंध कराए जाने के साथ ही क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र पानी निकासी का समुचित प्रबंध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सभासद दिनेश कुमार ने कहा कि लगातार हो रही बारिश की वजह से वार्ड में कई घर गिर गए हैं। इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह वार्ड में नाली का न होना है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन से कई बार दलित बस्ती में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


शैलू, उर्मिला और गीता ने कहा कि बारिश का पानी उनके घरों में भर गया है। प्रभावती, अनंती यादव और आशा ने कहा कि नपा प्रशासन की ओर से गली-गली में रोड और नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन न जाने किस वजह से दलित बस्ती में निर्माण नहीं कराया जा रहा। मौके पर किसमती, अमरावती, रीता देवी, संतुला, धर्मवती, पार्वती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed