फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The performance demands

कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल पर किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 01 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
The performance demands
जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के गेट पर न आने पर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उनके चेंबर में पहुंच गए और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



 इस अवसर पर हुई सभा में युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन



यहां सुरक्षा की व्यवस्था न होने से आए दिन सामानों की चोरी हो रही है। यह अस्पताल दलालों का अड्डा बन गया है। दलाल यहां के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भेज रहे हैं और मरीजों का जमकर शोषण कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे ने कहा कि प्रसव के बाद मिलने वाला नाश्ता और भोजन मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला चिकित्सक न होने से मरीजों को बाहर डिलीवरी कराना पड़ रहा है।  कांग्रेस नेत्री पूजा द्विवेदी ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य जिले में मरीजों के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed