फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The people of the locality are shocked by the act of the bus driver

बस चालक की करतूत से स्तब्ध हैं मोहल्ले के लोग, छाया रहा सन्नाटा

Sun, 23 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The people of the locality are shocked by the act of the bus driver
रेणुकूट। मामूली विवाद के बाद बदला लेने के लिए पड़ोसी को बस से कुचलकर मौत की नींद सुलाने की घटना से लोग स्तब्ध हैं। पड़ोसी को जान से मारने की कोशिश में आरोपी बस चालक की हरकत ने उसकी पत्नी की भी जिंदगी खत्म कर दी। दूसरे दिन भी हर किसी की जुबां पर इसकी चर्चा रही। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दो मौतों से पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन बना रहा। पिपरी नगर में घर के सामने बस खड़ा करने को लेकर सिकंदर और पड़ोसी फैयाज में अक्सर विवाद होता था। इसे लेकर कई बार सिकंदर की ओर से धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार की सुबह बदले की नीयत से सिकंदर ने स्कूल बस फैयाज के ऊपर चढ़ा दिया। इस कोशिश में उसने घर के बाहर बने पिलर को धक्का मार दिया, जिसके मलबे की चपेट में आने से उसकी पत्नी रोशनी भी घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान फैयाज और रोशनी दोनों की मौत हो गई। हत्यारोपी सिकंदर दुद्धी का मूल निवासी है और उसकी शादी पिपरी में हुई थी। उसे दो बच्चे 12 और 10 वर्ष के हैं। मोहल्ले वासियों के मुताबिक सिकंदर सनकी मिजाज का युवक था। वह आए दिन किसी न किसी से विवाद करता रहता था। अपने मोहल्ले में ही उसका किसी से भी पटता नहीं था। घटना के बाद उसके पत्नी की भी मौत हो गई और वह खुद जेल में चला गया। इस कारण दोनों बच्चों को सिकंदर के परिजन दुद्धी लेकर चले गए हैं। शनिवार की दोपहर बाद दुद्धी में मृतक फैयाज हुसैन का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस के साथ-साथ स्कूल के प्रबंधक की ओर से भी लापरवाही बरती गई, जिसव जह से बस चालक ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। मामले में मृतक के बड़े भाई अफजल हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, इस मामले में स्कूल के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चालक सिकंदर पांच वर्षों से उनके स्कूल में बस चला रहा है, लेकिन इस दौरान उसने किसी भी अभिभावक या बच्चे से बदसलूकी नहीं की थी। उसने कैसे इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed