फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The path to reach school will be easy

Sonebhadra News: संकेत विद्यालय पहुंचने की राह होगी आसान, 300 मीटर लंबी सड़क बनेगी

Wed, 31 Jul 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
The path to reach school will be easy
चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया में करोड़ों की लागत से संकेत विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो, इसके के लिए शासन प्रशासन की तरफ से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ होने के साथ ही विद्यालय का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इस बीच संकेत विद्यालय तक पहुंचने के लिए ओबरा मार्ग से विद्यालय तक 300 मीटर सड़क बनाए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 11 करोड़ की लागत से चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया गांव में श्रवण बाधित एवं मूकबधिर (दिव्यांग) बच्चों के लिए संकेत विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय में पांच सौं बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था है। वहीं 100 बच्चे के लिए आवासीय व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी के मुताबिक चोपन-महलपुर मार्ग से विद्यालय तक पहुंचने के लिए करीब एक किमी तथा ओबरा मार्ग से विद्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 300 मीटर लंबी सड़क निर्माण की जरूरत है।

सीडीओ सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई मीटिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण पर आने वाली लागत का आंकलन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed