फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The operation of special trains has been extended till February.

Sonebhadra News: स्पेशल ट्रेन के संचालन में फरवरी तक किया गया विस्तार

Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The operation of special trains has been extended till February.
पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से होकर अजमेर को जाने वाली अप-डाउन स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार किया जाएगा। सोनभद्र से होकर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन से सोनभद्र जिले के यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। इसी सप्ताह तक अप-डाउन ट्रेनों का संचालन होना था।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन के लिए गाड़ी संख्या 08611 और 08612 संतरागाछी-अजमेर और अजमेर-संतरागाछी स्पेशल के परिचालन में विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अप-डाउन ट्रेनों का संचालन इसी सप्ताह तक किया जाना था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अप-डाउन स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से चलकर अजमेर जाने वाली गाड़ी संख्या 08611 का संचालन पांच जनवरी से विस्तार किया जा रहा है जो 23 फरवरी तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अजमेर से संतरागाछी स्पेशल गाड़ी संख्या 08612 का विस्तार आठ जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। अप-डाउन स्पेशल ट्रेनों के समय एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यह ट्रेन पहले से तय समय के अनुसार ही संचालित की जाएगी। बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिले के रेणुकूट और चोपन रेलवे स्टेशन पर होता है। इससे बड़ी संख्या में जिले के यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed