{"_id":"6820ddaa81a7b5fddf00442a","slug":"the-miscreant-ran-away-after-snatching-the-womans-mangalsutra-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128208-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महिला काम मंगलसूत्र छीनकर बदमाश भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महिला काम मंगलसूत्र छीनकर बदमाश भागा
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र में आठ मई को सरेराह महिला का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिर्जापुर के खटखरितयां निवासी निकिता 8 मई को किसी काम से राबर्ट्सगंज आई थीं। शाम को साढ़े सात बजे के करीब वह सार्थक बाजार सिविल लाइन रोड राबर्टसगंज के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से पहुंचा और सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
इससे पूर्व में भी इसी तरह की घटना हुई थी। ऊंचडीह गांव विकास भवन के एक कर्मी के रिश्तेदार हादसे में घायल थे। उन्हें देखने कर्मी की पत्नी ई-रिक्शा से लोढ़ी जा रही थी। ई-रिक्शा धीरे-धीरे चल रहा था। इसी बीच पीछे से काली रंग की पल्सर बाइक से आए दो बदमाश महिला का लाकेट और अन्य गहने छीनकर भाग गए। ई-रिक्शा चालक महिला को चुर्क तिराहे पर छोड़कर चला गया। मामले में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।