फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The miscreant caught plotting robbery was sentenced to seven years imprisonment

Sonebhadra News: डकैती की साजिश रचते पकड़े गए बदमाश को सात साल की कैद

Thu, 26 Jun 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The miscreant caught plotting robbery was sentenced to seven years imprisonment
सोनभद्र। साढ़े छह वर्ष पूर्व डकैती की साजिश रचते समय चाकू के साथ गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट ने सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है। बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने उस पर छह हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद होगी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अनपरा थाने के एसआई दयाशंकर सिंह 2 सितंबर 2018 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में औड़ी मोड़ निकले थे। तभी सूचना मिली कि दुल्ला पाथर शिव मंदिर के पीछे एकत्र होकर कुछ बदमाश डकैती की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने मौके से सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र निवासी रामजी बैगा और उसके चार अन्य साथियों को चाकू के साथ पकड़ लिया। विवेचना में पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट ने रामजी बैगा व उसके साथियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने रामजी बैगा की पत्रावली अलग कर सुनवाई की। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी रामजी बैगा को सात वर्ष का कारावास व 6 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed