फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The minimum temperature reached 5.6 degrees Celsius, cold rose.

न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, ठंड बढ़ी

Mon, 23 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached 5.6 degrees Celsius, cold rose.
सोनभद्र। जिले में पांच दिन पूर्व हुई बेमौसम बारिश से तापमान में लगातार गिरावट आई है जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। पिछले साल की तुलना में सोमवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 8.4 डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले साल नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस था। बेमौसम बारिश के बाद चल रही पश्चिमी हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले चार नवंबर को सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ने लगी है। बाजार में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

25 तक बारिश नहीं होने की संभावना
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र तिसुही के विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार 25 नवंबर तक बारिश नहीं होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से सुबह-शाम की ठंड बढ़ी है। तापमान में गिरावट को देखते हुए किसान रबी की फसलों चना, मटर, मसूर की बुवाई करें। धान की बची हुई फसलों की कटाई-मड़ाई का काम समय से कर लें। गेहूं की बुवाई के लिए खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लें, यदि खेत तैयार है तो गेहूं की बुवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed