{"_id":"571f9dd84f1c1b697da9175e","slug":"the-mercury-rose-to-43-8-degrees-by-restless","type":"story","status":"publish","title_hn":"43.8 डिग्री तक पहुंचे पारे ने किया बेचैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43.8 डिग्री तक पहुंचे पारे ने किया बेचैन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा(ब्यूरो)। आसमान से आग बरसने का क्रम जारी है। मंगलवार को भी पारे में 43.8 डिग्री तक आए उछाल ने लोगों को तड़पा कर रख दिया। शादी-ब्याह का दिन होने के कारण लोग घरों से निकले रहे, लेकिन तेज धूप और प्यास की तड़प बीमारों वाली हालत बनाए रही।
अप्रैल की शुरुआत से ही सूरज का रौद्र रूप परेशानी का सबब बना हुआ है। मंगलवार को भी सूर्योदय के समय से ही सूरज की किरणें जलन का एहसास कराए रहीं। जिनको जरूरी काम था, वहीं घरों से बाहर निकले। राबट्र्सगंज्र रामगढ़, घोरावल, शाहगंज, वैनी, सुकृत, मधुपुर, डाला, चोपन, सलखन, ओबरा, कोन, म्योरपुर, विंढमगंज, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, रेणुकूट, अनपरा, बीजपुर, शक्तिनगर, सिंगरौली सभी जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। दफ्तर, चट्टी, चौराहे दोपहर में सूने से पड़े रहे। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहने तथा दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती से लोगों ने बेचैनी भरी हालत में रात गुजारी। उधर, मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह ने भी अधिकतम पारा 43.8 और न्यूनतम पारा 22.4 रहने की पुष्टि की। कहा कि तपिश आगे भी बना रहेगा।