फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The market shines on Dhanteras, there is a lot of business

धनतेरस की धूम, बाजार में आई बूम

Sun, 23 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The market shines on Dhanteras, there is a lot of business
रेणुकूट में आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पिछले दो साल से कोरोना के कारण सहमे बाजार में शनिवार को धनतेरस ने नई जान फूंक दी। बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान और वाहनों की खूब बिक्री हुई। हालांकि धनतेरस के बाजार पर शनिवार का असर भी दिखा। दिन के फेर में लोगों ने खरीदारी से परहेज किया। ऐसे लोगों के रविवार को खरीदारी की उम्मीद है। दुकानदार भी इसे लेकर उत्साहित हैं। व्यापारियों के मुताबिक पिछले वर्ष के सापेक्ष कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। औसतन 38-40 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। दीपावली को शुभ बनाने के लिए लोग खरीदारी करते हैं। इसके लिए धनतेरस का दिन काफी अच्छा माना जाता है। शनिवार को धनतेरस पर आने वाले खरीदारों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सबसे ज्यादा खरीदार बर्तन की दुकानों पर रहे। स्टील, पीतल, तांबा से बने बर्तनों की लोगों ने खूब खरीद की। शनिवार होने के कारण लोहे से निर्मित सामान खरीदने से लोग बचते रहे। चांदी के बने बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई। सराफा की दुकानों पर पहुंचे खरीदारों की प्राथमिकता में चांदी के सिक्के रहे। इसके बाद लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पायल, बिछिया सहित हल्के आभूषणों की भी खरीदारी हुई। बाजार में पुराना सिक्का 900 रुपये तक बिका। वहीं दस ग्राम सिक्के की कीमत करीब 600 रुपये रही। सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी के मुताबिक पिछले वर्ष से कारोबार अच्छा रहा, लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम था। शनिवार के कारण मार्केट की रौनक कम हो गई थी। वैसे रविवार को भी लोग खरीदारी करने आएंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और कपड़ा व्यापारी सत्यपाल जैन की मानें तो गत वर्ष के सापेक्ष 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कारोबार में हुई है। शनिवार के कारण ग्राहक थोड़ा कम निकले। इस बार वाहनों की बिक्री अधिक हुई है। पूरे जिले में करीब 38 से 40 करोड़ तक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

सात सौ से अधिक गाड़ियों की हुई बिक्री
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया और चार पहिया वाहनों की हुई। जिले में चार सौ से अधिक वाहनों की बिक्री का अनुमान है। टीवीएस शोरुम के संचालन शैलेंद्र दुबे ने बताया कि 51 बाइक की बुकिंग हुई थी। कुल 60 वाहनों की बिक्री हुई। रविवार को भी कई लोग बाइक ले जाएंगे। बजाज एजेंसी के संचालक इं. रमेश सिंह के मुताबिक 101 बाइक और 26 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की बिक्री धनतेरस पर हुई है। अभी आगे भी खरीदारी जारी है। पिछले बार की अपेक्षा बेहतर कारोबार हुआ है। महेंद्रा वाहनों की बिक्री करने वाले अग्रवाल ऑटो सेल्स के संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 63 चार पहिया वाहन की बिक्री हुई है। इसके अलावा एस्कार्ट के 15 ट्रैक्टर भी लोगों ने खरीदे। कोरोना के कारण बाजार में आई मंदी दूर हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विक्रेता टीपू जायसवाल के शोरूम से 36 बाइक की डिलीवरी दी गई। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति अच्छा रूझान ग्राहकों में दिखा। हीरो एजेंसी के संचालक राजन दुबे के मुताबिक 350 बाइक और 41 स्वराज ट्रैक्टर की बिक्री धनतेरस के अवसर पर हुई है। कई ग्राहकों ने दीपावली को डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग कराया है।
विज्ञापन

प्रतिमा और फूल-मालाओं की हुई बिक्री
दुद्धी। धनतेरस पर लोगों मेें गजब का उत्साह था। खरीदारों की बाजार में पूरे दिन भीड़ लगी रही। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी है। मंदिरों में में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नगर के हनुमान मंदिर व मां काली मंदिर में भी लोग शाम को पूजा अर्चना कर रहे थे। बाजार में जहां दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं के अलग से स्टाल लगाए गए हैं। यहां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा 25 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक उपलब्ध है। धनतेरस के मौके पर दुकानों व ठेले पर गेंदा, कमल, गुलाब की माला की जमकर खरीद हुई। दीपावली पर इनकी बिक्री अधिक होने की संभावना है। धन की देवी लक्ष्मी के पूजन में कमल का फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है।

राबर्ट्सगंज स्थित प्रभा इलेक्ट्रीक मोटर्स में इलेक्ट्रीक स्कूटी की खरीदारी करते लोग।

राबर्ट्सगंज स्थित प्रभा इलेक्ट्रीक मोटर्स में इलेक्ट्रीक स्कूटी की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज सांई चौक के समीप धनतेरस पर बर्तन की दुकान पर खरीदारी करने वालो की लगी भीड़।संवाद

राबर्ट्सगंज सांई चौक के समीप धनतेरस पर बर्तन की दुकान पर खरीदारी करने वालो की लगी भीड़।संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed