{"_id":"5bd357f0bdec2269be332167","slug":"the-man-who-was-sleeping-in-the-house-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या
sonbhadra
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र जुगैल गांव के बहेराडाड़ टोला में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने घर में सो रहे अछैवर (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
रात करीब नौ बजे बहेराडाड़ निवासी अछेैवर भोजन करके अपने मकान के बरामदे में सो गया। उसी बरामदे में दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी सोई हुई थी। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके पति के गर्दन से खून बह रहा है। पत्नी को उठने के लिए झकझोरा तो वह नहीं उठा, क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की चीख-पुकार सुन उसके घर के सदस्यों एवं आसपास के लोगों की नींद टूट गई और वे लोग वहां पहुंच गए। हत्या की सूचना पाकर थानाध्यक्ष भी पहुंच कर शव का पंचनामा करवा अस्पताल भिजवाने के साथ उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। एएसपी ने घरवालों से घटना के संबंध में पूछताछ की। घरवालों ने कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन एक व्यक्ति भोर में भागता हुआ दिखाई दिया था।
मृतक के बेटे लालजी की तहरीर पर अशर्फी खरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दोपहर बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
अरूण कुमार दीक्षित
एएसपी