फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The investigation of the organization of the one who threatened the woman accountant started

महिला लेखपाल को धमकी देने वाले की जांच शुरू

Thu, 17 Feb 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The investigation of the organization of the one who threatened the woman accountant started
सदर तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल को धमकी देने का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला लेखपाल के शिकायती पत्र पर सदर कोतवाल को धमकी देने वाले व्यक्ति के संगठन की भी जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में पहले से मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि वह तहसील राबर्ट्सगंज में लेखपाल है। उसके पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में सर्विस करते हैं। वह रॉबर्ट्सगंज में किराए पर मकान लेकर अकेले रहती है। एक व्यक्ति खुद को एक मानवाधिकार संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर उसे डराता-धमकाता है। आवास से निकलने पर 2-3 साथियों के साथ बाइक पर पीछा करता है। अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए कार्यालय पर आकर न मिलने की दशा में बुरा अंजाम होने की धमकी देता है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्र का कहना है कि पुलिस चौकी कांशीराम से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। लेखपाल की तहरीर पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed