फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The innocent who went to bathe in Bandhi died due

Sonebhadra News: बंधी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत

Wed, 21 Jun 2023 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
The innocent who went to bathe in Bandhi died due
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत में मंगलवार की शाम मासूम की बंधी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत निवासी रामरतन खरवार का पुत्र सोनू (7) मंगलवार की दोपहर में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित बंधी में नहाने गया था। वह नहाते समय बंधी के गहरे पानी में डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के दादा ने ग्राम प्रधान को दी गई। देर शाम गांव पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मृतक के माता पिता बाहर काम करते हैं। घर पर दादा दादी के साथ सोनू रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed