फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The increase in prices of kerosene

केरोसिन का दाम बढ़ाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता

Fri, 15 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Fri, 15 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The increase in prices of kerosene
केरोसिन का दाम बढ़ाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता
केंद्र सरकार के हर माह केरोसिन तेल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी के निर्णय को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को पार्टी की राबर्ट्सगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यहां हुई सभा में सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है।

चुनाव में भाजपा ने जनता से वादा किया था कि सरकार बनी तो महंगाई दूर होगी और आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे सामानों को सस्ता किया जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे भाजपा का कार्यकाल घटता जा रहा है, महंगाई बढ़ती जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम के बाद अब किरोसिन तेल की कीमत बढ़ा कर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। लगातार दाल, चीनी, सब्जियों का दाम आसमान छू रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेशों का दौरा करने में मस्त हैं।
विज्ञापन


उन्हें जनता की समस्या से कोई लेना देना नही है। इस सरकार का भ्रष्टाचार, नौजवानों को नौकरी देने, महंगाई कम करने, विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का वादा झूठा साबित हो रहा है।  नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर जनता को धोखा देने का काम किया है।  कहा कि लगातार देश  पर महंगाई लादने का काम, व्यापारियों का शोषण केंद्र सरकार कर रही है और पेट्रोल, डीजल किरोसिन के दाम बढ़ाए जा रही है। इस मौके पर हिफाजत, अनवर कुरैशी, नाथू, विनोद कुशवाहा, वारिस अली, संतोष, विनोद कुमार, अजीत, मुमताज आलम, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed