फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The health of the soil will be checked, 55 employees have been deployed to collect 14 thousand samples

Sonebhadra News: मिट्टी के सेहत की होगी जांच, 14 हजार नमूने लेने के लिए लगाए गए 55 कर्मचारी

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The health of the soil will be checked, 55 employees have been deployed to collect 14 thousand samples
पैदावार बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से मिट्टी की सेहत की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार से जिले में मृदा परीक्षण मेगा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले भर में 14 हजार मिट्टी के नमूने लिए जाएंगें।
विज्ञापन

मिट्टी के 16 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे। उप निदेशक कृषि ने बताया कि पौधों को बेहतर वृद्धि के लिए कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

जिले की कई कृषि भूमि में इन तत्वों की कमी देखी गई है, जिससे पैदावार प्रभावित हो रही है। इस अभियान के तहत जिले के हर विकास खंड से मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक ब्लॉक को 1400 मिट्टी के नमूने संग्रहित करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। जनपद सोनभद्र में कुल 14 हजार मिट्टी के नमूने संग्रहित किया जाना है। इसके लिए 55 कर्मचारी लगाए गए हैं।
मिट्टी के नमूनों की प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद संबंधित किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को बताया जाएगा कि उनके खेत में किस पोषक तत्वों की आवश्यकता है और कौन से उर्वरक डालने की जरूरत है। किसान स्वयं भी अपने खेत के मिट्टी की सेहत की जांच करा सकते हैं।



जिले में मिट्टी के 14 हजार नमूने लिए जाने हैं। नमूनों की प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद संबंधित किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए 55 कर्मचारी लगाए गए हैं। - जयप्रकाश, उप निदेशक कृषि-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article