फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The hail fell on the growing crops, the farmers stunned

लहलहाती फसलों पर पड़ी ओलों की मार, सहमे किसान

Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
The hail fell on the growing crops, the farmers stunned
बारिश के बाद ओले के टुकड़ों को हाथ में लेकर दिखाता व्यक्ति - फोटो : SONBHADRA
खेतों में लहलहाती फसलों को देख आह्लादित किसानों के कलेजे पर बृहस्पतिवार को मानों सांप लोट गया। आसमान से हुई ओलावृष्टि ने रबी और दलहनी-तिलहनी फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद फसलों के नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पैदावार गिरने की आशंका से सहम गए हैं। घोरावल और सदर तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के बाद ओले गिरे। ओलावृष्टि बंद होने के बाद किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने की कोशिशों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

गेहूं के पौधे में वृद्धि का दौर है। फसलों में बाली आने लगी है। किसान अंतिम सिंचाई में जुटे थे। फसलों की बढ़वार देख उन्हें उम्मीद थी कि इस बार पैदावार अच्छी होगी। उनकी उम्मीदों पर बृहस्पतिवार को मौसम ने पानी फेर दिया। दोपहर में अचानक हल्की बारिश के साथ ओले गिरने लगे। करीब 25 से 40 एमएम तक के ओले सात मिनट तक बरसे। गेहूं के अलावा सरसों, चना, मसूर, टमाटर सहित अन्य सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम बारिश और ओलों से किसान सहम गए हैं। फसल बर्बाद होने का भय है। करमा ब्लाक क्षेत्र के कसया, केकराही, बारी महेवा, रानितरा पगिया, खैराही, पांपी के किसानों की मानें तो सरसों, मटर, अरहर, चना पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इनके साथ ही बंजरिया, तेलग, बगही, शिवपुर, रतहरा, जयमोहरा, पुरना कलां, गौरवा, कोरियांव सहित अन्य गांवों के किसानों ने भी इस ओलावृष्टि से फसलों के खराब होने का भय दिख रहा है।
विज्ञापन

बीमा लाभ के लिए 24 घंटे में दें सूचना
प्रगतिशील किसान लालजी तिवारी ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी क्षति पहुंची है। जिन किसानों ने फसल बीमा करा रखा है, वे क्षतिपूर्ति के लिए 24 घंटे के अंदर सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दें। किसान संबंधित बैंकों को भी क्षति की सूचना दे सकते हैं। समय से नुकसान के सर्वे के बाद ही मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में बारिश और ओलावृष्टि से सभी तरह की फसलों को नुकसान है। रबी में गेहूं की बालियां ओलों के कारण गिर जाएंगी। सरसों के फूल भी झड़ने से उत्पादन प्रभावित होगा। चना, अरहर, मसूर के अलावा सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान तत्काल बीमा कंपनी को सूचना दें। फसल की स्थिति के आधार पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर जरूरी उपाय अपनाएं। -डॉ. पीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र।

बारिश के बाद जमीन पर बिखरे ओले के टुकड़े।

बारिश के बाद जमीन पर बिखरे ओले के टुकड़े।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed