फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister Ravindra Jaiswal met with family of Rajesh died after beaten by security guards at Namo Ghat

UP: नमो घाट पर पिटाई से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

Tue, 02 Jun 2026 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 09:50 AM IST
सार

नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की पिटाई से जान गंवाने वाले युवक राजेश के परिजनों से मिलने प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Minister Ravindra Jaiswal met with family of Rajesh died after beaten by security guards at Namo Ghat
पीड़ित परिवार से मिलते जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की पिटाई से जान गंवाने वाले पड़री गांव निवासी राजेश जायसवाल के घर शोक संवेदना जताने सोमवार को जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने और शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां आए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पुलिस गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रभारी मंत्री को प्रकरण से संबंधित अद्यतन जानकारी से अवगत कराया। परिजनों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed