फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The government blew the effigy

प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Tue, 25 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 25 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The government blew the effigy
 प्रदेश सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही बढ़ौली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


जुलूस सिविल लाइंस रोड होते हुए तहसील पर पहुंचा। जहां जुलूस धरना प्रदर्शन के साथ सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम के जरिए राज्यपाल को सौंपा।
विज्ञापन


 सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। मधु राय ने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश में गुंडों की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईश्वरी नारायण सिंह और राज नारायण सिंह ने कहा कि 17 अगस्त को लखनऊ में कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाए कम है। प्रदेश सचिव अरूण सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने कहा कि सपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता त्रस्त हो चुकी है।


इस मौके पर प्रेमनाथ चौबे, चंद्रलेखा सिंह, शिवाजी, ऊषा चौबे, पूजा द्विवेदी, रजनीकांत पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, धीरज पांडेय, ज्ञानेेंद्र त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, अभिषेक चौबे, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता और संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed