फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The foundation stone for the beautification of the pond

तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए किया शिलान्यास

Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone for the beautification of the pond
नगर के मध्य स्थित रामसरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने इसका शिलान्यास किया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर और जितेंद्र सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कृष्ण मुरारी ने कहा कि रामसरोवर तालाब वर्षों से उपेक्षित है। जबकि इसका उपयोग अनेक धार्मिक, सामाजिक अवसरों पर किया जाता है।

बताया कि तालाब के चारों ओर घाटों का निर्माण, नौकायान, फव्वारा, भीटों पर पार्क, पौधरोपण आदि का कार्य होगा। शासन ने इसके लिए धन आवंटित कर दिया है।

उन्होंने इस निर्माण कार्य में सभी के सहयोग की भी अपील की। कहा कि यह तालाब बन जाएगा तो नगर में आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शिलान्यास के मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, काशी प्रांत के महामंत्री गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed