फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Food Department team sent seven samples for testing.

Sonebhadra News: खाद्य विभाग की टीम ने सात नमूने जांच के लिए भेजे

Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Food Department team sent seven samples for testing.
दुद्धी में मिठाई दुकानों पर जांच करते संयुक्त टीम-संवाद
दुद्धी/ओबरा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दुद्धी और ओबरा बाजार में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सात नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजे हैं। सहायक आयुक्त योगेश त्रिवेदी ने बताया कि दुद्धी बाजार स्थित उमंग स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, भागश्री से मिल्क केक के दो नमूने, अलवेला स्वीट्स से कलाकंद और सोनल की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं, ओबरा बाजार स्थित महक इंटरप्राइजेज से हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के पास भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने दुकानदारों और आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, बालेंदु शेखर मंगलमूर्ति और कीर्ति आनंद अभियान में शामिल रहे। इस दौरान दुद्धी में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, महामंत्री जसवंत मौर्य ने अधिकारियों से बात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन त्योहार पर दुकानों में भीड़ लगी रहती है। अधिकारियों की जांच से क्रेता-विक्रेता दोनों पर प्रभाव पड़ता है। इसका भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed