फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The first unit was a trip to the Anpara D

अनपरा डी की पहली इकाई फिर हुई ट्रिप

Sun, 20 Sep 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 20 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
The first unit was a trip to the Anpara D
अनपरा डी परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई रविवार की तड़के ट्यूब लीकेज के चलते फिर ठप हो गई। इकाई को फिर लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


 एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली अनपरा डी परियोजना की पहली इकाई को तीन दिन पहले ही उत्पादन पर लिया गया था। इसे 14 दिन तक उत्पादन पर रखने के बाद लगातार 72 घंटे पूरी क्षमता से चलाकर वाणिज्यिक उत्पादन पर लिया जाना था, लेकिन रविवार की तड़के लगभग तीन बजे  इकाई ट्रिप हो गई।
विज्ञापन


इकाई को फिर लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की कोशिश हो रही है। बताते चलें कि गत 31 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इकाई का लोकार्पण किया था। योजना के मुताबिक लोकार्पण के सौ दिन के भीतर इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इकाई को 14 दिन तक लगातार उत्पादन पर रखने की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना के निर्माण में     तीन साल की देर हो चुकी है।

लागत भी ढाई हजार करोड़ ज्यादा हो गई है। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने इकाई के ट्रिप होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इकाई को फिर से उत्पादन पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed