फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The examination center locked fire

परीक्षा केंद्र का ताला तोड़ लगाई आग

Sun, 19 Mar 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 19 Mar 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज चपकी में शनिवार की रात परीक्षा विभाग एवं एक अन्य कमरे का चोरों ने ताला तोड़कर अभिलेखों को आग के हवाले कर दिया। जिससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सादी उत्तर पुस्तिकाएं जल गईं। केंद्र व्यवस्थापक की मानें तो प्रश्नपत्रों की चोरी की नियत से चोरों ने ताला तोड़ा होगा, लेकिन प्रश्नपत्र अब भी सुरक्षित हैं। घटना के वक्त कक्ष की सुरक्षा में लगा कर्मी खाना खाने गया था। बभनी पुलिस सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुट गई है।

 बभनी थाना क्षेत्र के चपकी राजकीय इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्रों की चोरी की नियत से परीक्षा विभाग सहित अन्य एक कमरे का चोरों ने शनिवार की रात्रि में करीब आठ बजे के बाद ताला तोड़कर विद्यालय के अभिलेखों को आग के हवाले कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक विजयमल ने बताया कि यह वाकया उस समय हुआ जब केंद्र की सुरक्षा में लगा कर्मी खाना खाने चला गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष के अलावा एक अन्य कमरे का ताला तोड़ा गया है। तीन आलमारियों और एक बड़े संदूक का भी ताला टूटा है। चोरों ने करीब 12 रजिस्टरों को जला दिया और कुछ  कला एवं हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की लिखने की सादी उत्तर पुस्तिकाओं को भी आग के हवाले कर दिया। गायब रजिस्टरों में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित बच्चों की उपस्थिति, अनुपस्थिति, आय-व्यय पंजिका, प्रपत्र संकलन रजिस्टर शामिल हैं जिन्हें जला दिया गया। केंद्र प्रभारी विजयमल ने दावा किया है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र सुरक्षित हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नही हो पायी है। उन्होंने बताया कि मामले की लिखित तहरीर बभनी एसओ को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed