{"_id":"67435dcae305ea91920accc0","slug":"the-essence-of-poetry-and-ghazals-will-flow-in-duddhi-today-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-120831-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दुद्धी में आज बहेगी कविता और गजलों की रसधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दुद्धी में आज बहेगी कविता और गजलों की रसधार
विज्ञापन
दुद्धी के ऐतिहासिक 39वें कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में देश के कई नामी गिरामी कवियों और शायरों के आने की संस्तुति मिल चुकी है। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले श्रोताओं को इस बार राष्ट्रीय कवि बिहारी लाल अंबर, एलेश अवस्थी, प्रीति पांडेय, दमदार वाराणसी, गौरव चौहान और कैशर परवेज को सुनने को लेकर खासा उत्साह है।
कौमी एकता समिति के मुख्य संरक्षक रविंद्र जायसवाल ने बताया कि 25 नवंबर को तहसील परिसर में परंपरागत रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय दयाशंकर मिश्र दयालु होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत रमेश मिश्रा और नगर चैयरमैन कमलेश मोहन मौजूद रहेंगे।
कौमी एकता समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में हास्य व्यंग के कवि वाराणसी के दमदार बनारसी, आगरा के एलेश अवस्थी, प्रयागराज के बिहारीलाल अंब, इटावा के गौरव चौहान, प्रतापगढ़ से कवियित्री प्रीति पांडेय, देवरिया से गीतकार मनमोहन मिश्रा, संत रविदास नगर से शायर कैशर परवेज और अनपरा से वीर रस के कवि कमलेश राजहंस के आने की संस्तुति मिल चुकी है। कोषाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।