फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The displaced sitting on the fast submitted the indent

उपवास पर बैठे विस्थापितों ने सौंपा मांगपत्र

Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
The displaced sitting on the fast submitted the indent
अनपरा। नार्दर्न कोलफिल्डस बीना कोयला खदान परियोजना में संचालित संविदा कार्य अधिभार के खनन और अभिवहन में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर-डेको संघ में विस्थापितों को रोजगार दिये जाने के लिए जारी धरना प्रदर्शन का नौवां और उपवास का तीसरा दिन मामले का हल नहीं निकल पाने के कारण जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को उपवास स्थल पर आए तहसीलदार-दुद्धी के प्रतिनिधि लेखपाल प्रफुल्ल दुबे को उपवास पर बैठे और विस्थापित नेता अंकुश दुबे तथा दयासागर दुबे के नेतृत्व में विस्थापितों ने अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि एनसीएल प्रबंधन की ओर से आज भी कोई पहल नहीं की गयी है और एनसीएल का तानाशाह रवैया अनवरत जारी है। पूर्व प्रधान चंदुआर लालबाबू वर्मा ने बताया कि तीन दिन के अंदर अगर विस्थापितों के रोजगार की समस्या का समाधान नहीं होता है तो सैकड़ों विस्थापित उपवास पर बैठेंगे। इस अवसर पर अरविंद दुबे, विजेन्द्र, लक्ष्मी कान्त, बबलु, अजेन्द्र, कृष्णदयाल, अरुन, अजेन्द्र, शिवानन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed