{"_id":"61910c931dc4b01f656e04df","slug":"the-development-of-the-country-is-possible-only-through-the-development-of-the-village-sonbhadra-news-vns6224754175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के विकास से ही देश का विकास होगा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के विकास से ही देश का विकास होगा संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान हुआ। पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों और नगर निकाय के सभासदों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। दायित्व बोध कराते हुए जनता के भरोसे पर खरा उतरने की अपील की।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि गांव का चहुंमुखी विकास करें। जब गांव का विकास होगा तभी जिले, प्रदेश और देश का विकास संभव होगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायत सभासदों के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हितों में काम कर रही है। संचालन शिशु त्रिपाठी ने किया। समाजसेवी गोविंद सिंह, श्रवण जी, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, इंद्रदेव सिंह, प्रवीण सिंह, बलदेव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर, मोहन कुशवाहा, शुशील पाठक, शैलेन्द्र चौबे, पुष्पा सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ल, गप्पू जायसवाल, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में सम्मानित करते करते पूर्व एम?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन