फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The decisive battle for environmental protection will be

Sonebhadra News: पर्यावरण संरक्षण के लिए होगी निर्णायक लड़ाई

Fri, 13 Mar 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The decisive battle for environmental protection will be
रॉबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बैठक करते गुप्तकाशी ट्रस्ट के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। नगर स्थित दंडईत बाबा परिसर में शुक्रवार को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की बैठक में गुप्तकाशी परिक्षेत्र के प्राकृतिक व ऐतिहासिक स्थलों को बचाने के लिए चल रहे कानूनी प्रयासों की जानकारी दी गई। परियोजनाओं पर हाईकोर्ट से प्राप्त निर्देशों से भी अवगत कराया गया। पर्यावरण बचाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि क्षेत्र में प्रस्तावित लगभग 17 हजार मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की गई है। न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी की पीठ ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

साथ ही राज्य सरकार से परियोजनाओं की पर्यावरणीय अनुमति का ब्यौरा भी मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। बैठक में विजयगढ़ दुर्ग पर चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। रामसेवक खरवार को विराट हिंदू मेले का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बजरंग दल पूर्व प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य रामसेवक सिंह खरवार, पूर्व प्रमुख रमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी, सिद्धनाथ चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed