फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The death of a middle-aged man who went to Varanasi to earn, uproar

वाराणसी कमाने गए अधेड़ की मौत, हंगामा

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The death of a middle-aged man who went to Varanasi to earn, uproar
बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना निवासी रामकेवल 45 रोजी रोटी की तलाश में वाराणसी गए थे। एक ठेकेदार के अंडर में वह काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को रामकेवल की तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। रात करीब एक बजे ठेकेदार वाहन से शव को भेजवाया। नाराज मृतक के परिवार के लोग और ग्रामीणों ने वाहन को रोक कर ठेकेदार को बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि बाद में सभी शांत हो गए और वाहन को भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सप्ताह भर पूर्व रामकेवल परिवार की भरण पोषण के लिए वाराणसी एक निजी ठेकेदार के यहां साथ काम करने के लिए वाराणसी गया था। बृहस्पतिवार को रामकेवल की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर ठेकेदार श्रमिक को प्राइवेट एक डाक्टर के पास ले गया जहां, उसकी मौत हो गई। रात करीब एक बजे बैना शव लेकर प्राईवेट वाहन से पहुंचा। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने शव को लेकर पहुंचे वाहन को रोक कर ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग करने हालांकि बाद में सभी शांत हो गए और वाहन को जाने दिया। मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी,मृतक के भाई श्रीराम ने कहा कि ठेकेदार समय से इलाज कराया होता तो शायद मौत नहीं होती। ग्राम प्रधान रामरतन, पूर्व प्रधान इंद्रदेव, जगदीश्वर, गंगासागर, रमाशंकर, सूर्य देव ने भी पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। एसएसआई देवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed