फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The deadlock of bus owners is not resolved

Sonebhadra News: बस मालिकों का गतिरोध नहीं हुआ दूर, ठप रहा बसों का संचालन

Thu, 04 Jan 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The deadlock of bus owners is not resolved
कोन। बस मालिक यूनियन के बीच रोस्टर को लेकर टकराव बृहस्पतिवार को भी नहीं सुलझ सका है। ऐसे में विंढमगंज-तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर लगातार बृहस्पतिवार को भी प्राइवेट बस का संचालन नहीं हो सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों को कोन से बाहर जाने के लिए ऑटो और पिकअप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस मालिक यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर जायसवाल और महामंत्री मंदीप जायसवाल ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय से जारी परमिट के अनुसार पांच बसों का संचालन रोटेशन का उल्लंघन कर हो रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपकर अवगत कराया जा चुका है, बावजूद समस्या का समाधान करने की कोई रुचि नहीं ले रहा। सभी पांचों बसें रोटेशन में नहीं चलती, तब तक संचालन ठप रहेगा। उधर, एआरटीओ धनबीर यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। शीघ्र समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed