फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The dead body of a young man found hanging from a snake in a teak tree

सागौन के पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 11 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found hanging from a snake in a teak tree
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में बीती रात एक युवक ने घर के पास ही सागौन के पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना का सुबह पता चलने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका पता नही चल सका था। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में बीती रात किसी समय प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास शिवपूजन (34) पुत्र रामरूप ने घर के पास ही स्थित सागौन के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। वह किन परिस्थितियों में फांसी पर झूला इसके कारणों का पता नही चल सका था। सुबह परिजन सोकर उठे तो युवक को पेड़ से लटकता देख सन्न रह गए। इस दौरान परिजन मौके पर की दहाड़ मार-मार कर रोने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मिट्ठू राजभर ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed