फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The courageous young man saved the swinging teenager on the noose ..

फंदे पर झूले किशोर को साहसी युवक ने बचाया..

Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The courageous young man saved the swinging teenager on the noose ..
शक्तिनगर। शनिवार को दोपहर में अपने आवास में फंदे पर झूले किशोर को सीमेंट शीट की छत तोड़कर साहसी युवक ने बचा लिया लेकिन इस दिलेरी में युवक को भी चोटें आईं। फंदा मुक्त कराए गए किशोर की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका इलाज एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

घटना दोपहर 12 बजे के करीब शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई। आलू का थोक व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति का 15 वर्षीय पुत्र किसी बात से नाराज हो घर के अंदर का दरवाजा बंद कर फंदे पर झूल गया। परिजनों के रोने चिल्लाने पर लोग एकत्र हुए तब घटना की जानकारी हुई। इसी बीच एक साहसी युवक मोहित उर्फ संजय गुप्ता ने दिलेरी दिखाई और बिना किसी साधन के छत पर चढ़ गया। छत की सीमेंट शीट तोड़ कमरे के अंदर कूद गया। इसके चलते उसे चोटें भी आईं लेकिन उसकी परवाह किए बगैर उसने किशोर के गले का मजबूत फंदा काट दिया। फंदा डिश केबल के दोहरे वायर का बनाया गया था। फंदा मुक्त करने के बाद मोहित ने बुद्धिमता का परिचय दिया और किशोर की छाती पर पुश करके उसकी बंद सांसों को चालू किया। तब परिजन तत्काल आटो में बैठाकर अचेत अवस्था में लेकर उसे नेहरू अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल में भर्ती किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। साहसिक युवक के दिलेरी भरे कारनामे की क्षेत्र में चर्चा है। इस संबंध में शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed