फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The cooks demonstrated for the demand of honorarium

बढ़े मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The cooks demonstrated for the demand of honorarium
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मानदेय भुगतान और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को शासन के नाम मांगपत्र सौंप कर शीघ्र बढ़ा मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रजापति ने कहा कि उच्च न्यायालय ने रसोइयों को न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने का निर्देश दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम मानदेय देने से पीछे हट रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष उषा साहू ने कहा कि रसोइयों का मानदेय अप्रैल 2022 से अब तक का बाकी है। मानदेय का भुगतान न होने से रसोइयों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक व संरक्षक तैयब अंसारी ने कहा कि सीएम अपने वादे के अनुसार 28 अप्रैल को शासनादेश जारी करते हुए प्रदेश के 3.85 लाख रसोइयों को 2000 रुपये मानदेय देने के साथ 500 रुपये ड्रेस और एप्रन, ग्लव्स और कैप देने का निर्देश जारी किया है। प्रदर्शन में ज्ञानती देवी, गायत्री देवी, शकुंतला देवी, लालती देवी, केवली देवी, विद्यावती देवी, सुनिता देवी आदि शामिल रही। संचालन जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed