{"_id":"7bd98cbe27038dfb5ac41076325fe3f8","slug":"the-children-weighed-women-checks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को तौला, महिलाओं की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को तौला, महिलाओं की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के कम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को डिप्टी सीएमओ डा. गणेश प्रसाद की मौजूदगी में ताला खुलवाया गया। इसके साथ ही यहां मरीजों का इलाज और दवा वितरण शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सात साल से भवन बनकर तैयार होने के बावजूद ताला लटकने की खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया है। इसके लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। शीघ्र संचालन शुरू नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
सात साल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया। लेकिन न जाने किस वजह से उसमें ताला लटक रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष प्रदर्शन किया था। ग्रामीण इंद्र नारायण सिंह, शंभू राव भारती, बबलू, कमलेश, कृष्णावती, शीला, रामसूरत, शिवनाथ, बजरंगी, छोटू, नंदलाल, रमेश मौर्या, श्रीनाथ, बासदेव आदि ने सीएमओ डा. एबी सिंह से उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की मांग उठाई थी। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डा. गणेश प्रसाद ने कम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला खुलवाया। एएनएम सोनम ने बच्चों के वजन की तौल के साथ ही महिलाओं की वीपी की जांच भी की। जांच के बारे में डिप्टी सीएमओ ने भी एएनएम को जरूरी जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों को आवश्यक दवा भी दी गई।
वैनी सीएचसी के डा. जेपी सिंह ने बताया कि एएनएम सोनम उप स्वास्थ्य केंद्र कम्हरिया पर नियमित रहेंगी। कहा कि शीघ्र ही एक और एएनएम को फील्ड वर्क के लिए भेजा जाएगा।