फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The chief engineer inspected the Kanhar dam

Sonebhadra News: प्रमुख अभियंता ने कनहर बांध का किया निरीक्षण

Sat, 16 Nov 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
The chief engineer inspected the Kanhar dam
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने शनिवार को कनहर बांध का निरीक्षण किया। फील्ड हॉस्टल में अभियंताओं व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर बांध की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

कुड़वा में निर्माणाधीन टनल और जलसेतु की भी प्रगति जानी। प्रमुख अभियंता ने पुनर्वास काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाएं के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण बजट आते ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धनौरा में सिंचाई विभाग के आवासीय काॅलोनी के अधिकारियों पर विद्युत बिल बकाया सहित अन्य कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। इस मौके पर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, रवि श्रीवास्तव, डीजीएम वर्मा, सत्यनारायण राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया के सबसे बड़े एक्वाडक्ट का निर्माण अधूरा
कनहर बांध का निर्माण कार्य पूरा हो गया, मगर अभी नहरों का निर्माण अधूरा होने से परियोजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। बांध के दोनों तरफ से नहर निकली है। नहर में भूमि हस्तनांतरण नहीं होने से निर्माण कार्य बाधित है। बांध के बाएं नहर में वन विभाग के आपत्ति के कारण जलसेतु (एक्वाडक्ट) व टनल का निर्माण कार्य 12 वर्षों से अधूरा है। प्रमुख अभियंता ने बताया कि बजट आवंटित हो गया है। जल्द की सभी निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। नहरों का काम दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बांध के पानी से ढाई लाख लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed