फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The boundaries of the four states will be sealed for 36 hours

36 घंटे के लिए चारों राज्यों की सीमाएं होंगी सील

Thu, 23 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The boundaries of the four states will be sealed for 36 hours
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 36 घंटे के लिए जिले की सीमा से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमाएं सील करने का निर्णय लिया है। बार्डरों पर आधुनिक असलहों से लैश सीआरपीएफ और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। जंगली और पहाड़ी रास्तों पर पुलिस की पैनी पैनी रहेगी। नक्सल इलाकों में कांबिंग अभी से तेज कर दी गई है। ग्रामीणों से समन्यवक स्थापित कर संदिग्धों को दबोचने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर गौर करें तो पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूरी ग्राम पंचायत चेरपाल में नक्सलियों द्वारा लेवी न देने कारण ठेकेदारों के 14 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। 40-50 की संख्या में नक्सलियों ने वाहनों के चालक समेत अन्य को बंधक बना लिया था। आग लगाने से पहले नक्सलियों ने वाहनों के बैटरियों को निकाल लिया गया था। क्योंकि नक्सलियों द्वारा बैटरियों का प्रयोग माइंस विस्फोट में किया जाता है। वहीं बिहार के औरंगाबाद में जिले में दो जनवरी को नक्सलियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य घर में धावा बोल कर बाइक, आरा मशीन में आग लगा दिया था। इसी तरह झारखंड के पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया था। लगातार पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों द्वारा आगजनी समेत अन्य घटनाओं को दिए जा रहे अंजाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने नक्सल इलाकों के थाना/पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में 24 घंटे सतर्क रहते हुए कांबिंग करने का निर्देश दिया है। 25 जनवरी की शाम छह बजे से 27 जनवरी की सुबह छह बजे तक चारों राज्यों के सीमओं को सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया जाएगा। यहां तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों एवं उसमें सवार लोगों के सामग्रियों की तलाशी लेने के बाद ही गतंव्य जान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed