फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in a hut

Sonebhadra News: झाेपड़ी में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Sun, 17 Nov 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in a hut
बभनी। थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में शुक्रवार की रात युवक ने झाेपड़ी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़होर गांव निवासी आबिद (35) शुक्रवार की रात घर वालों के साथ भोजन करने के बाद सो गया। रात करीब तीन बजे वह उठा और घर से थोड़ी दूर पर स्थित बाउली में पाली गई मछलियों की रखवाली करने जाने की बात कह निकला।
विज्ञापन

सुबह काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। छोटा भाई काजिम उसे बुलाने बाउली पर गया। वहां पास में बनी झोपीड़ी में चारपाई बुनने वाली रस्सी के सहारे आबिद का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद को दो लड़के और एक लड़की है। मौके पर पहुंचे बभानी थाना प्रभारी सदानंद राय शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। आबिद ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed