फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a hydra operator was found hanging from a noose in the forest, his tongue was cut, and there were injury marks on his body

Sonebhadra News: जंगल में फंदे से लटकता मिला हाइड्रा ऑपरेटर का शव, कटी थी जीभ, शरीर पर थे चोट के निशान

Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a hydra operator was found hanging from a noose in the forest, his tongue was cut, and there were injury marks on his body
पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के जंगल में शुक्रवार को हिंडाल्को के हाइड्रा ऑपरेटर का शव पेड़ से लटकता मिला। उसकी जीभ कटी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में छानबीन कर रही है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रेणुकूट के विवेकानंद कॉलोनी निवासी शुभम सिंह (29) बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी से 7 बजे घर आया था। शुभम रात करीब 9:30 बजे मुर्धवा मोड़ पर टहलने जाने की बात कह घर से निकला।
विज्ञापन

इसके बाद वह लौटा। घर वालों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खाड़पाथर के जंगल में स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकता शुभम का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना शुभम के परिवार वालों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कोहिंडाल्को स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम के पिता अवधेश सिंह का आरोप है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। पिता ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे और जीभ कटी हुई थी।

बताया कि शुभम हथवानी निवासी एक युवती से बात करता था। उन्होंने आशंका जताई कि शुभम की हत्या में उसका भी हाथ हो सकता है। कुछ महीने पहले कुछ अज्ञात लोगों ने मुर्धवा मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान के पास शुभम की मां को जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed