{"_id":"67df0533ce195920bc02c487","slug":"the-body-of-a-fourth-class-employee-was-found-hanging-from-a-noose-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125904-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे से लटकता मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव फंदे पर लटकता मिला। वह टहलने के लिए आवास से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बिहार के गया जिले का निवासी अर्जुन कुमार (38) गुरमुरा रेलवे कॉलोनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शनिवार की सुबह अर्जुन अपने घर से रेलवे स्टेशन गुरमुरा टहलने गया था।
कुछ देर के बाद पत्नी प्रबिला व अन्य लोगों ने खोजबीन की तो अर्जुन कुमार का शव पास के जंगल में जामुन के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजन उसे उतार कर एंबुलेंस से सीएचसी चोपन ले गए।
विज्ञापन
वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।