{"_id":"5898a24c4f1c1b8752378876","slug":"the-bloody-conflicts-over-land-possession-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार शाम हुए खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पुलिस अधिकारी के भांजे को जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राणघातक हमला और तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एनसीएल की अंबेडकर नगर पुनर्वास कालोनी में परियोजना विस्थापितों को प्लाट आंवटित किया गया है। यह अलग बात है कि तमाम प्लाटों पर गैर विस्थापित काबिज हैं। इसी तरह एक प्लाट पर संजय चौहान का मकान है। इनके प्लाट के सामने मुख्य मार्ग के पार की जमीन पर कब्जा के लिए खडिय़ा कोयला परियोजना के सब आर्डिनेट इंजीनियर (सिविल) आरपी सिंह के पुत्र हर्ष सिंह (22) कुछ साथियों के साथ पहुंचे और जमीन की सफाई कराने लगे। संजय पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। आरोप है कि इस दौरान अपने को एक पुलिस अधिकारी का भांजा बताते हुए हर्ष सिंह ने पुलिस कर्मियों से बदसलूकी की। हालांकि थाने में दोनों पक्षों के सुलह समझौता कराकर छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद हर्ष सिंह पुन: विवादित स्थल पर पहुंच गया और अपनी गाड़ी से हाकी निकाल कर संजय को मार दिया। इसके बाद संजय के पक्ष से जुटे लोगों ने हर्ष की लाठी ठंडे से पिटाई कर दी।
इससे उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। घटना के बाद हर्ष को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एनएससी के लिए रेफर कर दिया। इस घटना में संजय समेत दो अन्य लोगों को भी चोटें आई है। पुलिस के मुताबिक हषा़ की तहरीर पर संजय, नरेश, इंजू के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर, इंजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। वही संजय की तरफ से हर्ष सिंह, अप्पू सिंह सहित तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। -अतुलेश राय