फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tenth unit of Obra project closed, reduction in production

Sonebhadra News: ओबरा परियोजना की दसवीं इकाई बंद, उत्पादन में कमी

Thu, 16 May 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tenth unit of Obra project closed, reduction in production
ओबरा तापीय परियोजना की दसवीं इकाई बंद होने से परियोजना के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। इकाई के बंद होने से प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे राहत देने के लिए बिजली प्रबंधन ने प्रदेश के बिजली घरों से होने वाले उत्पादन में बढ़ोतरी कर बिजली की मांग को पूरा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना की दसवीं इकाई के ईएसपी में आई खराबी के कारण प्रबंधन को उत्पादनरत दसवीं इकाई को बुधवार की देर रात करीब 2:31 बजे बंद करना पड़ा। इकाई के बंद होते ही अभियंताओं ने ईएसपी में आई खराबी को दूर करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम तक ओबरा तापीय परियोजना व ताप घर की उत्पादनरत नौवीं इकाई से 161 मेगावाट, ग्यारहवीं इकाई से 144 मेगावाट, बारहवीं इकाई से 166 मेगावाट, तेरहवीं इकाई से 138 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed