{"_id":"60ec73c18ebc3ec76d4ce8f7","slug":"tender-of-three-gram-panchayat-canceled-due-to-lack-of-transparency-sonbhadra-news-vns6000781109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता न बरतने पर तीन ग्राम पंचायत का टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता न बरतने पर तीन ग्राम पंचायत का टेंडर निरस्त
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में सामग्री आपूर्ति के लिए निकाले गए टेंडर में पारदर्शिता न मिलने पर सोमवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने टेंडर (निविदा) निरस्त कर दिया। अब इन ग्राम पंचायतों में दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को अपने वेतन से करना होगा।
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनौरा द्वितीय, दुरावलकला एवं बहुअरा में वर्ष 2021-22 के लिए सामग्री आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से निविदा निकाली गई थी। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरते जाने की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई गई। जांच में मिला कि निविदा सूचना मात्र एक समाचार पत्र में 28 जून को प्रकाशित कराया गया है। तीनों ग्राम पंचायत की निविदा खोलने की तिथि तीन जुलाई को दर्शाई गई है, जिसमें दुरावलकला में सुबह नौ बजे, ग्राम पंचायत बनौरा द्वितीय में 11 बजे और बहुअरा में शाम चार बजे का समय अंकित है। प्राप्त पत्रावली में ग्राम पंचायत दुरावलकला में निविदा पांच जुलाई को खोला जाना तुलनात्मक चार्ट पर अंकित किया पाया गया। ग्राम पंचायत बहुअरा की प्राप्त पत्रावली में तुलनात्मक चार्ट पर निविदा खोलने की कोई तिथि अंकित नहीं है। सिर्फ ग्राम पंचायत सचिव का पांच जुलाई में हस्ताक्षर किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत-बनौरा द्वितीय में भी तुलनात्मक चार्ट पर पांच जुलाई को निविदा खोला जाना दर्शाया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायत की निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनाई गई है। इस नाते तीनों ग्राम पंचायत की निविदा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पुन: सामग्री आपूर्ति के लिए निविदा निकालने के लिए निर्देशित किया गया है। निविदा के लिए प्रकाशित विज्ञापन का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को स्वयं वहन करना होगा।